{"_id":"5c55d06cbdec222c51027c1e","slug":"151549127788-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दरोगा लाइन हाजिर, तीन के किए तबादले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दरोगा लाइन हाजिर, तीन के किए तबादले
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने काम में शिथिलता बरतने के मामले में कायमगंज कोतवाली के एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं तीन अन्य दरोगाओं के तबादले कर दिए।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर चार छात्रों का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में जवाबी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एक पक्ष से पकड़े गए चार छात्रों को पुलिस ने राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। काम में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दरोगा बलराज भाटी को लाइन हाजिर कर दिया है।
दूसरी ओर, एसपी ने मऊदरवाजा थाने की चौकी रायपुर के प्रभारी संजय यादव को हटा कर चौकी सिविल लाइन में चौकी प्रभारी के पद पर तैनात किया है। मऊदरवाजे की चौकी मेडिकल के चौकी प्रभारी भानू प्रकाश को आईटीआई चौकी प्रभारी बनाया गया है, वहीं, आईटीआई चौकी प्रभारी सतपाल सिंह को मऊदरवाजा थाने की रायपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। ब्यूरो