फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मकान में हुई चोरी में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

मकान में हुई चोरी में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सूने पड़े मकान में हुई चोरी में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने पीड़ित को जांच की बात कह कर उसे टरका दिया।


शहर कोतवाली के खड़ियाई निवासी शशीकांत दुबे का परिवार नोएडा गया हुआ था। 20 नवंबर को उनकी पत्नी साधना आई थी। मंगलवार की रात वह पास में ही परिवार के दूसरे मकान में थीं।

रात के समय चोर मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। यहां से चोर नाक की कील, चांदी के सिक्के और गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य सामान ले गए थे। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शशीकांत के भाई देवकांत ने घर में चोरी होने की सूचना तिकोना चौकी पुलिस से की। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी राजेश कुमार के घर से चोर कुछ दिन पहले नगदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने चौकी से लेकर कोतवाली तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उसकी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस इस मामले में भी जांच का भरोसा देकर पीड़ित को टरका दिया है। यह हाल तब है जब एसपी मृगेंद्र सिंह ने जिले का चार्ज लेने के बाद सभी थाना प्रभारियों को पीड़ितों को न्याय दिए जाने के निर्देश दिए थे।

-अफसरों के निर्देशों के बाद भी टरका रहे अधीनस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed