Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accidents in Jaunpur Four people including married woman killed teenager returning idols Lakshmi and Ganesha

जौनपुर में हादसे: विवाहिता समेत चार लोगों की मौत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लेकर लौट रहा था किशोर; वाहन से टक्कर

Fri, 06 Nov 2026 08:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 06 Nov 2026 08:30 PM IST
सार

जिले में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कीटनाशक पीने से एक विवाहिता ने दम तोड़ दिया, जबकि सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की भी जान चली गई। वहीं, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लेकर घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Accidents in Jaunpur Four people including married woman killed teenager returning idols Lakshmi and Ganesha
श्याम चाैहान, राजाराम, आशीष और रीना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर उमरी गांव में बृहस्पतिवार की रात में कीटनाशक पीने से रीना (20) की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मुसहर बस्ती निवासी गोकुल की पत्नी रीना की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका मायका आजमगढ़ जिले के मेहनगर में है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात किसी बात से नाराज होकर उसने कीटनाशक पी लिया। रात करीब 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सांप काटने से युवक की मौत
शाहगंज के छताई कला गांव में बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गए श्याम चौहान (38) की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छताई कला गांव निवासी श्याम चौहान बृहस्पतिवार की सुबह गौरइया बगीचे में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। 

जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन गाजीपुर जिले के अमवा स्थित सती मइया मंदिर में झाड़-फूंक कराने पहुंचे। वहां से भी निराशा हाथ लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के बंशीलाल ने बताया कि श्याम की मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत
सिंगरामऊ में कबेली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर करीब 12 दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार वृद्ध की शुक्रवार की रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पहितियापुर गांव निवासी राजाराम यादव (65) कबेली स्थित गौतमी पेट्रोल पंप पर चौकीदार थे। वह रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। 

हादसे में उनके सिर में चोट आईं थी। सूचना पर पहुंचे पेट्रोल पंप मैनेजर ने निजी वाहन से उन्हें बदलापुर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। इसके बाद उनका बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा था, जहां शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लेकर लौट रहे किशोर की हादसे में मौत
बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार निवासी आशीष प्रजापति (14) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दीपावली के लिए जौनपुर शहर से लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सीहीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में आशीष घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फतेहगंज बाजार निवासी तूफानी प्रजापति के दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा आशीष बृहस्पतिवार को दीपावली की तैयारी के लिए जौनपुर शहर से मूर्ति खरीदने गया था। रात करीब 9:30 बजे वह मूर्ति लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। इसी दौरान लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और आशीष घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लाइनबाजार थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वाहन का पता लगाने के साथ हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed