{"_id":"59eb90ee4f1c1bda538b8676","slug":"15086103612-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुल के कुआ से नाव टकराई, पलटते बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन पुल के कुआ से नाव टकराई, पलटते बची
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ढाईघाट गंगा में निर्माणाधीन पुल के कुआ से सवारियों से भरी नाव टकरा गई। इससे नाव में पानी भर गया और वह पलटतेे-पलटते बची। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति चल रही नावों को बंद कराया और ओवरलोड चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को शमसाबाद ढाईघाट गंगा किनारे से 20-25 लोग नाव से गंगा के दूसरे छोर शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। ओवरलोड होने से नाव असंतुलित होकर निर्माणाधीन पक्के पुल के कुआ से टकरा गई। इससे सवारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान नाव पलटते पलटते बची। नाविक किसी तरह सभी को किनारे ले गया तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसकी जानकारी एसओ रवींद्र यादव को दी गई। स्टीमर चालक ने एसओ को बताया कि डीएम ने चार नाव और एक स्टीमर चलने की अनुमति दी है लेकिन यहां एक दर्जन से अधिक नाव बिना अनुमति से चल रही हैं। यात्रियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिए जाने का आदेश है।
विज्ञापन
इसके बाद भी प्रत्येक यात्री से 10 से 15 रुपये लिए जा रहे हैं। एसओ ने बिना अनुमति से चल रही नावों को बंद कराया। साथ ही अवैध वसूली न करने को कहा। एसओ ने बताया कि नाव पलटने से बचने से यात्रियों की जान बच गई। अवैध तरीके से चल रही नाव और हो रही अवैध वसूली को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
-शमसाबाद से शाहजहांपुर गंगा किनारे जा रहे थे ग्रामीण