{"_id":"59eb8f294f1c1b78548b8576","slug":"150860990716-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ दुकानदारों ने लगाया जाम
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। दुकानदार के बेटे को पुलिस के पकड़ ले जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने रेलवे स्टेशन तिराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मेमरान निवासी हरिओम यादव की रेलवे स्टेशन तिराहे पर मिठाई की दुकान है। दीपावली की रात में दुकान के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के आने से पहले दोनों गुट वहां से भाग गए। पुलिस हरिओम के बेटे दीपक उर्फ कल्लू को दुकान से पकड़ ले गई। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने रेलवे रोड चौकी के खिलाफ नारेबाजी कर कुर्सियां डाल कर जाम लगा दिया।
एसओ मऊदरवाजा भुवनेश कुमार ने रेलवे रोड चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने दीपक और दूसरे पक्ष के जिला बदांयू पुलिस लाइन निकट निवासी अनुज पुत्र महेश का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
- पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया