{"_id":"59eb8f254f1c1bd1538b870e","slug":"15086099033-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्चस्व को लेकर फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्चस्व को लेकर फायरिंग, तीन घायल
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव पुठरी में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में दो सगे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा करने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव पुठरी निवासी हंसराज, पड़ोसी रानू और उसका भाई बीरपाल शुक्रवार शाम दरवाजे पर बैठे थे। बताया कि तभी गांव के जयपाल, धीरू व अन्य लोग वहां आए और दबंगई में तीनों को गाली देने लगे। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। जयपाल व अन्य लोग धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ समय बाद धीरू सात-आठ लोगों को लेकर आया और हंसराज व रानू के घर के बाहर गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर इन लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से हंसराज, रानू और उसका भाई बीरपाल गोली लगने से घायल हो गया। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उनको डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ रजनीश चौहान ने बताया कि घायल हंसराज की तहरीर पर रजित, सजित, अनुराग, डब्बू, धीरे, सोनू और सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-पुलिस ने तहरीर पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट की दर्ज