फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   युवक की हत्या में एक आरोपी को दबोचा

युवक की हत्या में एक आरोपी को दबोचा

Mon, 02 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने घायल नामजद का चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया बबुरारा निवासी पुष्पेंद्र यादव की रविवार की सुबह जमीन की रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने मृतक के चाचा राजीव और अजब सिंह को भी लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र के ताऊ मुलायम सिंह यादव ने गांव के हरी नंदन, धर्मवीर, अंतराम, सतेंद्र, कर्मवीर, ओमवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिन दहाड़े हुई घटना की सूचना पर एसपी मोहित गुप्ता समेत आलाधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल कर हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इधर, सतेंद्र उर्फ जितेंद्र कुमार घायल अवस्था में गांव अद्दूपुर के पास पडे़ मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। घायल ने पुलिस को बताया था कि उसे गोली लगी थी। इसकी सूचना पर एसओ रजनीश चौहान ने जांच पड़ताल की। मृतक के परिवार वालों से जितेंद्र की शिनाख्त कराई। मामले में सोमवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया। गांव में तनाव बना हुआ है। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

-रविवार सुबह जमीन की रंजिश में मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed