फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी में गुरुवार को विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस कमरे में शव लटका था उसकी कुंडी नहीं लगी थी। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पट्टी मदारी निवासी राजा कठेरिया पुत्र जिलेदार की शादी करीब तीन महीने पहले कायमगंज कोतवाली क्षेत्र चंदाइया गांव की सीता उर्फ पूजा (25) के साथ हुई थी। सीता की बड़ी बहन राजा के चचेरे भाई चंद्रपाल को ब्याही है। राजा का परिवार दिल्ली में रहता है। शादी के बाद राजा भी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन


परिवार में कलह के कारण करीब डेढ़ महीने पहले राजा सीता को लेकर कंपिल लौट आया था। वह यहां टेंपो चलाने लगा था। गुरुवार को भी वह सुबह टेंपो चलाने गया था। दोपहर करीब तीन बजे रीता सीता को फल देने उसके घर गई थी। कमरे के दरवाजे बंद थे, उनमें कुंडी नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता ने सीता को आवाज लगाई। उत्तर न मिलने वह दरवाजा खोलकर कमरे में घुसी तो देखा कुंडे पर फंदे से सीता का शव लटक रहा है। उसे देखकर रीता चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीता का भाई अजय कुमार, मां सोनवती देवी अन्य परिजन पहुंचे गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। भाई अजय ने दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। कुछ दिन पहले मायके आने पर सीता ने प्रताड़ित करने की बात बताई थी।


अजय की तहरीर पर पुलिस ने पति राजा, ससुर जिलेदार, जेठ सुग्रीव उर्फ कल्लू, जेठानी सुधा देवी और सास रेखा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ललित कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-भाई ने लगाया दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप
-पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed