फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो किसानों के घर लाखों की चोरी

दो किसानों के घर लाखों की चोरी

Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर के दो किसानों के घर से चोर सोमवार रात करीब तीन लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर एसओ ने डाग स्क्वायड के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गुजरपुर निवासी किसान दीन मोहम्मद सोमवार रात खाना खाकर पत्नी आसमा बेगम व बच्चों के साथ छत पर सो गए थे। देर रात दीवार फांदकर चोर घर में घुसे। कमरों के ताले तोड़कर चोर बक्सों व आलमारी से करीब 30 हजार रुपये, दो जोड़ी झुमकी, दो टीका, दो बेसर, दो जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, पांच जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बच्चों की पायल, सोने का पेंडल ले गए। दीन मोहम्मद घर में ही परचून की दुकान किए हैं।
विज्ञापन


चोर दुकान के ताले तोड़कर रुपये और सामान भी ले गए हैं। चोरी की दूसरी वारदात गांव के ही किसान अजयपाल चौहान घर हुई। अजय पत्नी संगीता व बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। अजय के बगल में चाचा प्रकाश का मकान है। प्रकाश दूसरे मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात चोर प्रकाश के मकान से सीढ़ी लगाकर अजय के घर में घुसे। कमरों के ताले तोड़कर चोर एक लाख रुपये के अलावा सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झाले, कुंडल, चांदी की कमरबंद सहित अन्य सामान चोरी ले गए। सुबह उठने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला।


तब उन्होंने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। इस पर डायल 100 पुलिस, एसओ ललित कुमार और डाग स्क्वायड ने मौके पर जांच पड़ताल की। डाग घर से निकलकर गली से होता हुआ खेतों तक गया। जांच में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। एसओ का कहना है कि जल्द ही चोरों को दबोचा जाएगा।

-कंपिल क्षेत्र के गुजरपुर गांव में हुई वारदात, परिवार के साथ छत पर सो रहा था किसान
-पुलिस डाग स्क्वायड के साथ गांव पहुंची और की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed