फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारी

जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारी

Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया और चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के भूसामंडी निवासी मदन राजपूत ने कुछ समय पहले मोहल्ले के ही मुन्नालाल बाथम से मकान खरीदा था। सोमवार की रात मदन शिव बारात देखने के बाद घर आया ही था। उसी समय कुछ लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


इस पर मदन ने दरवाजा खोला तो वहां पर मौजूद मुन्नालाल और उसके साथियों ने मदन के ऊपर हमला कर दिया। उससे मारपीट करने लगे। इस बीच एक ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया और गोली उसके हाथ में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर मदन का भाई किशनपाल आया तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। किशनपाल ने बताया कि मुन्नालाल से मकान खरीदने के बाद उसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। इस बीच मुन्नालाल की बहन ने फर्जी तरीके से इस मकान को दूसरे को बेच दिया।


इसकी जानकारी होने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उस मकान पर कब्जे को लेकर आरोपी आए दिन मारपीट कर प्रयास कर रहे हैं। उन्होेंने बताया सोमवार की रात मुन्नालाल, बजरिया हरलाल निवासी राजन सक्सेना, कायमगंज के गांव नरैनामऊ निवासी देवेश कुमार अपने साथियों के साथ आकर घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

-पीड़ित के भाई ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed