{"_id":"59b57e0f4f1c1bf37f8b5aaa","slug":"15050665313-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में दो मासूमों को छोड़ गई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में दो मासूमों को छोड़ गई मां
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। डेढ़ महीने पहले घर से लापता हुई बदायूं की एक महिला रविवार को कंपिल स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर पर अपने दो मासूम बच्चे छोड़कर चली गई। जाने से पहले उसने पति को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। हालांकि इस बीच पुजारी की सूचना पर पुलिस ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पिता के पहुंचने पर समिति ने बच्चों को उसे सौंप दिया।
गंगा रोड स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी सीताराम ने बताया कि रविवार सुबह एक महिला मंदिर आई। उसके साथ एक लड़की और एक लड़का था। दोनों की उम्र एक से दो साल के बीच है। मंदिर में पूजा करने के बाद महिला ने पुजारी से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।
वह दवा लेने बाजार जा रही है, तब तक आप बच्चों को देखे रहना। दो घंटे तक महिला नहीं लौटी तो पुजारी ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्चों को थाने ले गई। एसओ ललित कुमार ने बच्चों को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के डॉ. संजीव कुमार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच जिला बदायूं जिले के उसैत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी आशीष कुमार रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। पुजारी से जानकारी लेकर थाने पहुंचा। वहां उसने बताया कि दोनों बच्चे उसके हैं। 26 जुलाई को पत्नी भाभी के साथ बिना बताए चली गई थी। तब से वह गायब चल रही है। रविवार सुबह पत्नी ने मोबाइल पर बताया कि वह रामेश्वरनाथ मंदिर में है। पुलिस ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति से बच्चों को बुलवाकर लिखापढ़ी के बाद आशीष कुमार के सुपुर्द कर दिया।
- दो माह से लापता चल रही है बदायूं की महिला, पति को किया फोन
- सूचना पर पहुंचे पति को सौंपे गए दोनों मासूम
अमर उजाला ब्यूरो