{"_id":"59b57e044f1c1be47f8b5d23","slug":"15050665218-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कारीगार को घेर की फायरिंग, बटों से पीट किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर कारीगार को घेर की फायरिंग, बटों से पीट किया घायल
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश के चलते फर्नीचर कारीगर को हमलावरों ने घेरकर फायरिंग कर दी और तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। गोली चलने से घटना से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना से गुस्साए पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली जा पहुंचे और हो-हल्ला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शहर कोतवाली के ग्राटगंज निवासी मोहम्मद सादाब फर्नीचर का काम करता है। मोहल्ला खटकपुरा के सिद्दीकी निवासी तैयगी ने रविवार की दोपहर फोन कर उसे अलमारी का नाप लेने के लिए सधवाड़ा मोढ़ पर बुलाया था। सादाब अपने साथ में साबिर को भी ले गया।
जब वह सधवाड़ा मोढ़ के पास पहुंचे। उसी समय तैयगी और उसके साथी ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके ऊपर जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी, इसके बाद तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
घायल ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के अलावा अन्य लोग कोतवाली जा पहुंचे। परिजनों ने हो-हल्ला किया और कोतवाल को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की है। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल का कहना था कि आरोपियों ने रंजिश के चलते बहाने से बुलाया था।
-आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो