{"_id":"59b432324f1c1bf37f8b5766","slug":"15049815732-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में दंपति पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में दंपति पर धारदार हथियार से हमला
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश को लेकर परिवार के लोगों ने होमगार्ड और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने घर में लूटपाट का आरोप भी लगाया है। घायल होमगार्ड को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली के सलावत खां निवासी ओमप्रकाश वर्मा कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात है। उसका परिवार के लोगों से जमीन की रंजिश चल रही है। शनिवार की सुबह ओमप्रकाश घर पर था। उसी समय परिवार के लोग घर में घुस आए और गालियां देने लगे।
जब उसने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट होते देखकर पत्नी ज्ञानवती बचाने के लिए आई तो उसे भी पीट दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता कर घर से नगदी और लैपटॉप, मोबाइल भी ले गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। हालत गंभीर होने पर ओमप्रकाश को भर्ती कर लिया गया।
पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-गंभीर रूप से घायल होमगार्ड पति लोहिया अस्पताल में भर्ती
-महिला ने परिवारीजनों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो