फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मेडिकल के लिए जाते समय भाईयों पर फायरिंग

मेडिकल के लिए जाते समय भाईयों पर फायरिंग

Thu, 15 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद।
दंबगों ने मारपीट करने के बाद एंबुलेंस मालिक को रास्ते में घेरकर दोबारा फायरिंग की। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। घायल की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी प्रबल प्रताप सिंह व उसका पड़ोसी सुनील उर्फ भोला अपनी-अपनी एंबुलेंस चलाते हैं। प्रबल का आरोप है कि कुछ समय पहले सुनील ने उससे 25,500 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद तगादा करने पर उसने 21 हजार रुपये वापस कर दिए थे। बाकी के रुपये बाद में देने की बात कही। समय निकाल जाने के बाद उसने फिर से तगादा किया तो सुनील ने 1500 रुपये और दे दिए। शेष तीन हजार रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर बुधवार की रात आवास विकास कालोनी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तो सुनील और उसके साथियों ने उसेे पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए प्रबल के छोटे भाई उदयप्रताप को भी पीटा। गुरुवार की सुबह प्रबल ने कोतवाली में सुनील, अरुण प्रताप, भानुप्रताप व अजय राठौर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। कोतवाली से दोनों भाई मेडिकल कराने के लिए सिपाही लालाराम, होमगार्ड पुत्तूलाल के साथ लोहिया जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कोलानी के सिद्धार्थ अस्पताल के पास सुनील और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने के इरादे से उन पर फायरिंग की। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई और घटना की सूचना यूपी 100 को दी। शहर कोतवाल प्रमोद शुक्ला और स्थानीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जानकारी करने के बाद पुलिस ने प्रबल की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बंदूक के बारे में भी जानकारी की जाएगी।


मेडिकल के लिए जाते समय भाईयों पर फायरिंग
दिनदहाड़े गोली चलने से आवास विकास कालोनी में दहशत
पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed