{"_id":"5c60673fbdec224c7412104b","slug":"141549821759-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 727 लोग पुलिस की रडार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 727 लोग पुलिस की रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग निपटाने के लिए पुलिस ने अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने की रूपरेखा बना ली है। इसके साथ ही पिछले चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 727 चिह्नित लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। उड़नदस्तों के लिए पुलिस कर्मियों का चयन कर लिया गया है।
लोकसभा चुनाव में चेकिंग के लिए उड़नदस्ते लगाए जाने हैं। इनमें पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक थाने से दो-दो दरोगा व चार-चार सिपाहियों की सूची तैयार कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानों को विगत लोकसभा चुनाव में व्यवधान डालने वाले अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने के लिए निर्देश भी दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने विगत लोकसभा चुनाव में 140 वलनरेबल मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही 727 चिह्नित किए गए अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
किस थाने में कितने लोग हुए थे चिह्नित
विगत लोकसभा चुनाव में शहर कोतवाली क्षेत्र में आठ मतदान केंद्रों पर अराजकता फैलाने वाले 75 लोगों को, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चार केंद्रों पर 16, मऊदरवाजा में 10 केंद्रों पर 31, अमृतपुर में 10 केंद्रों पर 35, राजेपुर में 6 केंद्रों पर 65, कमालगंज में 16 केंद्रों पर 84, मोहम्मदाबाद में 15 केंद्रों पर 89, नवाबगंज में 133 केंद्रों पर 75, जहानगंज में 18 केंद्रों पर 97, कायमगंज में 11 केंद्रों पर 39, कंपिल में 8 केंद्रों पर 39, शमसाबाद में 3 केंद्रों पर 14, मेरापुर में 18 केंद्रों पर 67 लोगों को चिह्नित किया गया था। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को सूची भेजी गई है।