फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शटर उचकाकर ज्वैलर्स की दुकान से नकदी व जेवरात चोरी

शटर उचकाकर ज्वैलर्स की दुकान से नकदी व जेवरात चोरी

Thu, 04 Apr 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शटर उचकाकर ज्वैलर्स की दुकान से नकदी व जेवरात चोरी
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर उठाकर नगदी व जेवरात पार कर दिए। पड़ोसी के जागने पर चोर वहां से भाग गए। तिजोरी दुकान के सामने खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी घनश्याम वर्मा पुत्र रमाकांत वर्मा की पांचाल घाट रोड पर आरके ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रोज की तरह वह बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर ने उनकी दुकान का शटर उठाकर दुकान में प्रवेश कर गए और तिजोरी सामने के खेत में उठा ले गए। वहां तिजोरी तोड़कर नगदी व जेवरात पार कर दिए। इस बीच खटपट की आवाज सुन पड़ोसी नन्हें लाल रात करीब ढाई बजे जाग गए। उनके शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। नन्हें ने मामले की जानकारी घनश्याम को दी।
विज्ञापन


घनश्याम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस चली गई। सुबह घनश्याम ने तिजोरी सामने खेत में पड़ी थी। घनश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर उनकी दुकान से पांच हजार रुपये और करीब 15 हजार रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed