फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो पक्षों में संघर्ष में सात घायल, एक की हालत नाजुक

दो पक्षों में संघर्ष में सात घायल, एक की हालत नाजुक

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष में सात घायल, एक की हालत नाजुक
कंपिल थाना क्षेत्र के राईपुर चिनघटपुर गांव में शराब का पौआ महंगा देने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से जवाबी तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को होली के दिन राईपुर चिनघटपुर गांव के कुछ लोग खुलेआम अवैध रूप से शराब के पौआ बेच रहे थे। दोपहर को गांव का देवेंद्र शराब का पौआ खरीदने गया।

इस दौरान महंगा बेचने पर देवेंद्र का उन लोगों से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी 100 व थाना पुलिस 12 लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। डाक्टरों ने रामनिवास को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र के पक्ष से प्रमोद (25), राम दयाल (55), बृजेश (23), दिनेश (36) व रामप्रकाश पक्ष से सचिन (12), श्याम सिंह (32), रामनिवास (40) घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जवाबी तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल
शराब का पौआ महंगा देने पर हुआ विवाद, एक सैफई रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed