फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भाजपा नेता को धमकाने में पूर्व सांसद समेत पांच पर मुकदमा

भाजपा नेता को धमकाने में पूर्व सांसद समेत पांच पर मुकदमा

Sun, 10 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को धमकाने में पूर्व सांसद समेत पांच पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। भाजपा के जिला प्रभारी सहकारिता ने सपा पूर्व सांसद और उनके चार साथियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जान से मारने की धमकी और साथियों से घेरवा कर धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दि डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक फतेहगढ़ में तीन फरवरी को आम सभा की बैठक थी। बैठक शुरू होने से पहले ही सपा और भाजपा नेताओं में विवाद होने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया था। इसमें छह लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष की ओर से जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन और धक्कामुक्की किए जाने के मामले की अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को भाजपा के जिला प्रभारी सहकारिता विमल कटियार ने जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सपा पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व उनके चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें कहा कि बैंक में विवाद के बाद छोटे सिंह यादव ने 40 लाख की कार तोड़ने का झूठा आरोप लगा कर पकड़ कर मारने की धमकी दी थी। 5 फरवरी को वह अपनी गाड़ी से रखा चौराहा स्थित दुकान पर गया था। तभी चार लोगों ने उसको घेर लिया और कहा कि छोटे सिंह यादव से टकराने का प्रयास कर रहा है। जान से मार कर लाश गायब कर देंगे। धमकी देकर सभी लोग चले गए। यह घटना उनके निजी कार चालक सचिन के सामने हुई। भाजपा नेता ने इस घटना के बाद से खुद के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। बता दें कि पूर्व सांसद छोटे की पुत्रवधू मनोरमा यादव सहकारी बैंक की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने की सुरक्षा कर्मी की मांग
भाजपा नेता जिला प्रभारी सहकारिता विमल कटियार ने खुद की जान को खतरा बता कर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से सुरक्षा कर्मी मुहैया कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। विमल कटियार ने बताया कि दि डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक में विवाद के बाद से उनकी जान को खतरा बन गया है। इससे सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed