फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मजदूरी मांगने पर मारपीट, दंपति समेत छह जख्मी

मजदूरी मांगने पर मारपीट, दंपति समेत छह जख्मी

Tue, 19 Feb 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर मारपीट, दंपति समेत छह जख्मी
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थानाक्षेत्र के दलेलगंज में मजदूरी मांगने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एक अन्य घटना में भाई ने बहन व बुआ को पीट दिया।
विज्ञापन


दलेलगंज के प्रधान प्रतिनिधि रामवीर ने कुछ दिन पहले गांव के ही चंदन से पंचायत घर में काम करवाया था, जिसका कुछ रुपया बकाया था। सोमवार को चंदन ने रामवीर से बकाया रुपये मांगे तो दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से रामवीर, उनकी पत्नी सुनीता देवी, बेटी कविता, बेटा निखिल कुमार, दूसरे पक्ष से चंदन और उसकी भाभी साधना देवी पत्नी बसंत कुमार घायल हो गए। रामवीर और चंदन ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, इसी थाना क्षेत्र के उलियापुर गांव निवासी गंगाजली पत्नी रामऔतार ने भाई विजय कुमार निवासी थाना व कसबा अल्हागंज जिला शाहजहांपुर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गंगाजली के घर उसका भाई विजय कुमार शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर विजय ने गंगाजली और उसकी बुआ रामकुमारी देवी पत्नी रम्मू को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed