फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Thu, 07 Feb 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थानाक्षेत्र में बूढ़ी गंगा पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर दस फिट नीचे खड्ड में जा गिरा। इससे चालक उसके नीचे दबकर घायल हो गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजीदपुर गांव निवासी प्रीतम (30) पुत्र वेदराम अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से बालू डालने फैजबाग की तरफ गया था। बुधवार देर शाम लौटते समय बूढ़ी गंगा पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली दस फिट गहरे खड्ड में जा गिरी। उसके नीचे प्रीतम दब गया। हादसा होते देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में प्रीतम ने दम तोड़ दिया। प्रीतम की मौत से मां आशा देवी व पत्नी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हो गया। प्रीतम के एक बेटा अभय (1) व बेटी शाल्वी (7) है। मृतक के भाई राजपाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed