फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हलवाई का शव फंदे पर कमरे में लटका मिला

हलवाई का शव फंदे पर कमरे में लटका मिला

Mon, 06 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हलवाई का शव फंदे पर कमरे में लटका मिला
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में एक हलवाई का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रविवार को हलवाई का एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर मोहल्ले के ही एक युवक से विवाद हो गया था।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुरेश चंद्र राजपूत का बेटा रिंकू (24) राजपूत हलवाई की दुकान पर कारीगर था। रविवार को मोहल्ले के ही एक युवक से उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन



मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई थी। इसके बाद रात को रिंकू घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका भाई रविशंकर कमरे में गया तो उसे रिंकू का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसके शोर मचाने पर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि रविवार को रिंकू की प्रेम प्रसंग को लेकर मोहल्ले के ही युवक से मारपीट हो गई थी। इससे वह दुखी था और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।


रिंकू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा रविशंकर और सबसे छोटा भाई गोपाल है। मां मुन्नी देवी व बहन अर्चना रो-रोकर बुरा हाल है।

साड़ी के फंदे से लटका मिला हलवाई का शव

एक दिन पहले पड़ोसी से हुई थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed