फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: बिना विद्युतीकरण कनेक्शन देने में जेई को भरने होंगे एक लाख रुपये

Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अमेठी कोहना में बिना विद्युतीकरण तीन कनेक्शन देने में अवर अभियंता को एक लाख रुपये विभाग में जमा करने होंगे। एसई के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने इस्टीमेट बनवाकर जेई को रुपये जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अमेठी कोहना में पांचाल घाट उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। अमेठी कोहना में प्लाटिंग भी तेजी से चल रही है। प्लाटिंग के दौरान बिजली विभाग से उस भूखंड में विद्युतीकरण के लिए करीब 32 लाख का इस्टीमेट बनाया गया, लेकिन विद्युतीकरण नहीं कराया गया। इसके बाद प्लाट खरीदने वालों ने भवन बनाकर कनेक्शन लेने का प्रयास किया। विभाग ने उनके ढाई-ढाई लाख रुपये के इस्टीमेट बनाए । इस बीच जेई का स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

जेई का तबादला होने के बाद सेटिंग का खेल शुरू हुआ। निजी लाभ लेकर कनेक्शन दिए जाने लगे। अमर उजाला ने यह मामला उठाया तो एमडी कार्यालय से कार्रवाई के आदेश हुए। एसडीओ रवि पांडेय ने जांच करने के बाद जेई से जवाब मांगा। क्षेत्र में बिना विद्युतीकरण कराए अपर्णा द्विवेदी पत्नी अजय कुमार द्विवेदी, मीना पत्नी राजकुमार वर्मा व कौशल गुप्ता को कनेक्शन देने पर जेई को विद्युतीकरण पर होने वाले खर्च की धनराशि को जमा कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि एक लाखा 893 रुपये का इस्टीमेट बनाया गया है। यह धनराशि जमा कराने की जिम्मेदारी अवर अभियंता की है। यदि उपभोक्ता धनराशि जमा नहीं करता है तो जेई के वेतन से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed