{"_id":"638cd98076838279a0253f18","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7316566135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक से बालिका के टक्कर लगने पर मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक से बालिका के टक्कर लगने पर मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक से बालिका के टक्कर लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट कर नकदी, मोबाइल व जेवर लूटने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव तेजा नगला निवासी कुलदीप कुमार रविवार दोपहर बाइक से नवाबगंज बाजार की ओर आ रहा था। गांव इमादपुर निवासी श्याम सिंह की चार वर्षीय पुत्री रूपांशी दरवाजे के बाहर खेल रही थी। कुलदीप की बाइक से उसे टक्कर लग गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी।
गांव तेजा नगला के अवधेश ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई कर दी गई। अवधेश ने मारपीट के दौरान जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया। श्याम सिंह की मां मुन्नी देवी ने कान के कुंडल व पेंडल छीनने का आरोप लगाया। अवधेश व श्याम सिंह ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट व लूटपाट की जवाबी तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। लूट के आरोप की पुष्टि नहीं हुई।