{"_id":"627d57cb98d7612f4c606620","slug":"crime-farrukhabad-news-patharav-farrukhabad-news-knp696442522","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर पर पथराव, 14 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के घर पर पथराव, 14 पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा नेता के घर में रात को एक विधायक के नजदीकी भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ पथराव कर दिया। इससे घर में खड़ी कारों के शीशे टूट गए। सपा नेता ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले पथराव करने वाले भाग गए। पुलिस ने भाजपा नेता सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मिलेट्री चौराहा के पास रहने वाले सपा नेता अंबर खां की मां रेहाना खान बुधवार रात अपने घर में थीं, तभी मोहल्ला बजरिया अलीगंज निवासी एक विधायक के नजदीकी भाजपा नेता दीपक दुबे, विक्की गुप्ता, नन्हें पाल उर्फ रामपाल, मक्खन वाली गली निवासी रिषभ उर्फ नाटी अपने 10 साथियों के साथ रेहाना खान के दरवाजे पर पहुंचे और घर के अंदर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
इससे घर के अंदर खड़ीं तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। कुछ दिन पहले भी इन लोगों ने दरवाजे पर गाली-गलौज कर मारपीट की थी। रेहाना खान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सभी लोग वहां से भाग गए। रेहाना खान ने घर के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को दिखाए। रेहाना खान की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित 14 लोगों के खिलाफ पथराव करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।