फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,muthbhed,badmash

मुठभेड़ में इनामी बदमाश और सिपाही घायल

Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,muthbhed,badmash
मुठभेड़ के बाद अनुज मिश्रा को पकड़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लूट के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को एसओजी व मेरापुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर और सिपाही के हाथ में गोली लगी है। उसका साथी भाग गया। बदमाश व सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी विनोद कुमार, पत्नी मीरा देवी, ममेरी बहन ऊषा देवी व बेटी के साथ शुक्रवार को बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। मेरापुर क्षेत्र के गांव सींगनपुर मोड़ पर बाइक से पीछे से आए बदमाशों ने मारपीट कर जेवर लूट लिए थे और विरोध करने पर विनोद पर फायर कर दिया था। पुलिस ने मीरा देवी की तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शनिवार देर रात एसओजी को सूचना मिली कि कन्नौज से 25 हजार का इनामी अनुज मिश्रा निवासी गांव दिखतमई थाना बेवर मैनपुरी व थाना के बेवर गांव गंगरवारा निवासी दीपू उर्फ यशपाल मेरापुर क्षेत्र में हैं। लूट की घटना के दिन मौके से दोनों के मोबाइल नंबर भी ट्रेस हुए थे। एसओजी व थाना पुलिस ने संकिसा से पखना जाने वाले रोड पर घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनुुज उर्फ फुक्क्ड़ी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। फायरिंग में मेरापुर थाने के सिपाही मुनेश के हाथ से गोली रगड़ती हुई निकल गई और वह भी घायल हो गए। दीपू उर्फ यशपाल भाग गया।
रात में दो बजे पुलिस ने घायल अनुज व सिपाही मुनेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अनुज ने बताया कि छह अप्रैल को साथी दीपू के साथ मिलकर महिलाओं से जेवर लूटने के बाद फायर किया था।
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने अनुज के पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बेचने के बाद मिले 28 सौ रुपये बरामद किए हैं। मेरापुर थाने में दोनों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कन्नौज से 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर किया गया है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर शुक्रवार को महिलाओं से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

अंधेरे में पुलिस का निशाना सटीक
मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा पखना मार्ग पर शनिवार की रात 12:30 बजे पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। तब वहां अंधेरा था। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने घेराबंदी होती देखकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और बदमाश अनुज के दाहिने पैर में गोली लग गई। अनुज का साथी दीपू उर्फ यशपाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ऐसे में सवाल उठता है कि दीपू अंधेरा होने पर भाग गया और पुलिस अंधेरे में बदमाश पर सटीक निशाना लगाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed