फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

विवाहिता ने फांसी लगाई, हत्या का आरोप

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
शमसाबाद ( फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के किसरौली गांव में विवाहिता ने फांसी लगा ली। ससुराल के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मां ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बेटी का गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसरौली गांव निवासी पंकज की पत्नी दीक्षा (24 ) ने शुक्रवार की शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। सास राजकुमारी ने उसे फंदे पर लटकता देखा। राजकुमारी के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने दीक्षा को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए कायमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे। बरझला के पास उसकी सांसे थम गईं। दीक्षा की मौत की सूचना पर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी मां मालती परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर पुुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस ने मालती की तहरीर पर दामाद पंकज, उसकी मां राजकुमारी, भाई राहुल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed