{"_id":"61535e888ebc3e09f8397265","slug":"crime-farrukhabad-news-knp655075961","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर कब्जे को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर कब्जे को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। खेत पर कब्जे को लेकर एजेंसी मालिक व सभासद के परिजन में जमकर मारपीट हुई। इसमें सभासद के दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने सभासद की तहरीर पर एजेंसी मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी सभासद महेश शाक्य व दीपू शाक्य चचेरे भाई हैं। कंपिल कायमगंज मार्ग पर एक खेत के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। विवादित खेत में अपने हिस्से की जमीन का दीपू ने कुछ दिन पहले बाइक एजेंसी मालिक बबलू पाठक को बैनामा कर दिया था। सोमवार रात इसी खेत पर बने मुर्गी फार्म में सभासद महेश शाक्य के भाई राजेश व ब्रजेश लेटे थे। बबलू परिजनों के साथ पहुुंचे।
जहां खेत पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चले। इसमें सभासद के दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी मालिक बबलू पाठक, भाई कब्बू पाठक, सुरजीत, दीपू, अजय के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घायल राजेश व बृजेश का मेडिकल कराया है। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।