फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रही महिला से पांच लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने चाचा के साथ एसपी के पास पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने अमृतपुर एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला के खेत में रविवार रात लगभग आठ बजे पानी लगाया गया था। वह खेत की रखवाली कर रही थी। तभी गांव के पांच लोग शराब के नशे में पहुंचे और पास के यूकेलिप्टस के बाग में खींचकर ले गए। वहां तमंचे के बल पर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज निवासी अपने चाचा को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को चाचा महिला को साथ लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा के पास पहुंचे। महिला ने एसपी को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह सब्जी की फसल बेचकर गुजारा करती है। गांव के ही पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। एसपी ने अमृतपुर एसओ जसवंत सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed