{"_id":"5e7367ec8ebc3e6fbf4c96ef","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5511878195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस के नाम पर दलाल ने साध्वी से ठग लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस के नाम पर दलाल ने साध्वी से ठग लिए रुपये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार की फिटनेस कराने आई नवाबगंज की एक साध्वी से दलाल ने रुपये ठग लिए। आरआई ने साध्वी की कार की फिटनेस के प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर उसको जारी करने के आदेश दे दिए। दलाल ने पटल से फिटनेस का प्रमाण पत्र ले लिया और साध्वी से और रुपये की मांग करने लगा। साध्वी ने आरआई से शिकायत की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। आरआई ने साध्वी से रुपये ठगने की तहरीर लिखवाई। जानकारी होने पर दलाल साध्वी के पैरों पर गिर कर माफी मांगने लगा। इस पर साध्वी ने उसको माफ कर दिया। आरआई ने दलाल से कुछ रुपये भी वापस करवा दिए।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव उलियापुर के आश्रम की साध्वी को अपनी कार की फिटनेेस करवानी थी। इस पर वह फीस जमा करने के बाद बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में अपनी कार लेकर आई थीं। तभी एक चर्चित दलाल ने साध्वी से फिटनेस करवाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांगें। इस पर साध्वी ने दलाल को 12 सौ रुपये दे दिए। इस पर दलाल साध्वी को आरआई जीवन कुमार के पास ले गया। उसने आरआई को साध्वी का पूरा परिचय दिया। आरआई ने साध्वी होने से फाइल पर तत्काल हस्ताक्षर कर पटल पर जाकर लिपिक को फिटनेस की कापी देने के निर्देश दिए। इस दौरान नेटवर्क में समस्या थी। इस कारण फिटनेस का आनलाइन प्रिंट नहीं हो पाया।
साध्वी वापस चली गईं। इसके बाद दलाल ने फिटनेस का प्रमाण पत्र नेटवर्क आने पर प्रिंट करवा लिया। उसने साध्वी से बाकी के 8 सौ रुपये मांगे। साध्वी ने इस मामले की आरआई जीवन कुमार से शिकायत कर दी। आरआई ने साध्वी से दलाल के खिलाफ रुपये ठगने की तहरीर लिखवा ली और कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया। इसकी भनक लगते ही दलाल आरआई के पास पहुंचा और साध्वी के पैरों पर गिरकर माफी मांग ली। साध्वी ने दलाल को माफ कर दिया और आरआई जीवन कुमार से कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। दलाल ने पांच सौ रुपये साध्वी को आरआई के सामने ही वापस कर दिए। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि दलाल इस तरह लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।