फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

नाव से जा रहा युवक गंगा में डूबा, हत्या का आरोप

Tue, 31 Dec 2019 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
crime
राजेपुर। नाव से जा रहा युवक संदिग्ध हालात में गंगा में गिरकर डूब गया। उसके साथी ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी। देर रात खोजबीन करने पर परिजनों को उसके गंगा में डूबने की जानकारी मिली। इस पर परिजनों ने युवक के साथी पर हत्या कर आरोप लगाया। पुलिस ने साथी को हिरासत में लेकर युवक की तलाश में गंगा में गोताखोर लगा दिए।
विज्ञापन

नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी मुकेश(40) पुत्र लालाराम की राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर में ससुराल है। मुकेश तीन साल से परिवार के साथ ससुराल में रहा था। वह मेहनत मजदूरी करता था। गांव के राजेश सोमवार की दोपहर को मुकेश को पांचाल घाट लेकर गया था। साथ में राजेश का बेटा सुनील भी गया था। वहां राजेश ने 75 सौ रुपये की नाव खरीदी। इसके बाद राजेश वहीं पांचाल घाट पर रुक गया। सुनील व मुकेश नाव से गांव लौट रहे थे। सुनील नाव लेकर अपने गांव पहुंच गया पर मुकेेश अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने रात को खोजबीन की और सुनील से पूछताछ की। सुनील ने बताया कि नाव से आते समय शराब के नशे में मुकेश गंगा में गिर गया था। उसने डर की वजह से जानकारी नहीं दी। सुबह मुकेश का चचेरा भाई प्रदीप व पत्नी ममता ने थाने पहुंच कर सुनील पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदीप ने कहा कि उसने नाव देखी तो उसमें खून लगा था। इससे आशंका है कि सुनील ने मुकेश की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया। इस पर पुलिस ने दबिश देकर सुनील को हिरासत में ले लिया। उसने गांव लायकपुर के पास मुकेश के गंगा में नाव से गिरने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने गांव लायकपुर के पास गोताखोरों को मुकेश की तलाश में लगा दिया। सूचना पर एसडीएम बृजेंद्र कुुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने मुकेश के परिवार की बदहाल आर्थिक स्थिति देख उन्हें कंबल आदि की मदद दी। मुकेश के पांच बच्चे हैं। इसमें शिल्पी (17), शीतल(15), गोलू(8), अंशिका(5) व डेढ़ वर्ष की निन्नो है। पत्नी ममता रो-रोकर बेहाल हो गई। हल्का इंचार्ज दरोगा रमाशंकर पांचाल ने बताया कि सुनील ने पूछताछ में बताया कि मुकेश नशे में था इसलिए वह नाव से गंगा में गिरने से डूब गया। सुनील ने मुकेश को निकालने का प्रयास भी किया। पर उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह घर चला गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि मुकेश की तलाश के लिए गोताखोर गंगा में लगाए गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुनील से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed