फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

अलहदादपुर में विवाहिता की गोली लगने से मौत

Thu, 12 Dec 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
crime
ीमा की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घर में बच्चों संग सो रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पति दोस्त के भाई की बरात में गया था और सास अपनी बहन के यहां गई थीं। सुबह पति के आने पर घर में शव पड़ा मिला और पास में तमंचा पड़ा था। पति की सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम से जांच करवाई। शाम तक मायके वाले नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव अलहदादपुर निवासी रामगोपाल बुधवार शाम दोस्त के भाई की बरात में रसूलाबाद गया था। उसकी मां नवाबगंज में अपनी बहन के यहां गईं थीं। उसकी पत्नी सीमा (28) और सात साल की पुत्री सृष्टि तथा पांच साल का पुत्र रामवीर घर पर था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामगोपाल घर पहुंचा, तो सीमा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पास में ही 315 बोर का तमंचा पड़ा था। उसके पेट में गोली लगी थी। रामगोपाल ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी। कोतवाल देवेंद्र दुबे ने जांच पड़ताल कर तमंचा कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन

सीमा मध्य प्रदेश के जिला भिंड थाना महगांव के गांव पिपरौली निवासी रामनरेेश की पुत्री थी। उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शाम तक वह यहां नहीं पहुंचे थे। मोहल्ले वालों का कहना है कि सीमा के परिवार में काफी दिनों से कलह चल रही थी। इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इसी कारण यह घटना हुई है। हालांकि पुलिस ने पति की ओर से आत्महत्या करने की सूचना दर्ज की है। मायके वालों का इंतजार किया जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो बच्चों को पता ही नहीं चली घटना
सीमा की सात साल की पुत्री और पांच साल का पुत्र घर पर मौजूद था। गोली की आवाज भी हुई होगी। बावजूद इसके आवाज न तो बच्चों ने सुनी और न ही पड़ोसियों ने। सोचने की बात यह भी है कि बच्चे रातभर सोकर उठे ही नहीं। खैर मायके वाले आने के बाद पुलिस अपनी जांच शुरू करेगी।

पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक नमूने भी ले लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। मायके वाले यदि तहरीर देंगे, तो मुकदमा लिखूंगा। - देवेंद्र दुबे, प्रभारी सदर कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed