फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

अभद्रता करने पर कचहरी में महिला ने युवक को पीटा

Wed, 11 Dec 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। कचहरी परिसर में हाथ पकड़ने पर महिला ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वह भाग कर अपनी बाइक के पास गया तो पीछे से दौड़कर पहुंची महिला ने उसको दोबारा पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इससे युवक की बाइक गिर गई। युवक भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे कचहरी परिसर में एक महिला बैठी थी। तभी उसका मिलने वाला एक युवक बाइक से आया। कचहरी गेट के पास बाइक खड़ी कर वह उससे बात करने लगा। उसने महिला से अपशब्द कहे और उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर गुस्साई महिला ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक उससे बचकर अपनी बाइक के पास भागा। वह बाइक स्टार्ट कर रहा था, तभी महिला दौड़कर पीछे से पहुंची और उसे फिर पीटना शुरू कर दिया। इससे युवक की बाइक गिर गई। महिला
विज्ञापन

स्वेटर पकड़े थी। युवक ने स्वेटर उतार दिया और भाग गया। महिला ने बाइक और स्वेटर को अपने कब्जे में कर लिया। मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस कर्मी युवक को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। महिला ने बताया कि युवक नशे में था। उसने अभद्रता की थी। इस कारण उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed