फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

गाली देने का विरोध करने पर युवक गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
घायल को सीएचसी कमालगंज ले जाते। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गाली देने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी चल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेरे नगला निवासी आनंद (19) पुत्र भारत सिंह वर्मा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। उसके पिता भी वहीं बैठे थे। तभी मोहल्ले के ही दो युवक वहां पहुंच गए। वह पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। आनंद ने इसका विरोध किया। इस पर युवकों ने तमंचे से आनंद पर फायर कर दिया। गोली कंधे के पास हाथ में लगने से आनंद लहूलुहान हो गया। फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोनों हमलावर वहां से भाग गए। परिजन आनंद को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि रुपये के लेन देन में विवाद हुआ है। गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed