फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,farrukhabad

महिला की मौत, गोली मारकर हत्या का आरोप

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नथुनापुर में बुधवार दोपहर बाद संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया। वहीं ससुरालीजन आत्महत्या की बात कर रहे हैं। पुलिस पहुंचने से पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ससुरालीजन मौके पर भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नथुआपुर निवासी जयलाल अपने चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई राजेंद्र के बेटे की नौ मई को शादी थी। बरात कन्नौज गई थी। इससे रिश्तेदार उनके घर पर थे। बुधवार दोपहर जयलाल साले जनपद कासगंज के गांव ढोलना निवासी राहुल के साथ कमालगंज बाजार करने गए थे। करीब तीन बजे घर में मौजूद राहुल की पत्नी विमलेश ने दो फायर की आवाज सुनी। वह दौड़कर मौके पर गई तो उसकी ननद राजेश कुमारी(30) पत्नी जयलाल लहुलुहान पड़ी थी। चीखपुकार सुन दूसरे घर में मौजूद परिजन व राजेश कुमारी की बड़ी बहन जेठानी राजकुमारी भी दौड़कर पहुंच गईं। विमलेश ने परिवार के ही दो युवकों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर कुछ ही देर में जयलाल अपने साले राहुल के साथ घर पहुंचे। राहुल ने जब हत्या का आरोप लगाया तो ससुरालीजन आत्महत्या की बात कहने लगे। इसको लेकर हुई नोकझोंक के बाद राहुल कमालगंज थाने गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच ससुरालीजन आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार करने गांव से 200 मीटर दूर तट पर पहुुंच गए। जब तक राहुल पुलिस लेकर गंगा तट पहुंचा तो वहां चिता जल रही थी और पुलिस देख परिजन भी खिसक गए। पुलिस गांव पहुंची तो घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं मिला। जयलाल के तीन वर्षीय एक बेटा भी है। जानकारी पर सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। शव जल रहा था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed