फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad,farrukabad news

झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad,farrukabad news
फर्रुखाबाद। अधेड़ का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। युवक की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी आदित्य कटियार बुधवार दोपहर 12 बजे छत से कुछ सामान उठाने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने मकान के पीछे झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आदित्य के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने नेकपुर चौरासी व नेकपुर कलां के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस को बताया कि अधेड़ को पहले कभी क्षेत्र में नहीं देखा है। आदित्य कटियार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अधेड़ शरीर से कमजोर व उसके कपड़े भी फटे थे। इस मामले में जनपद के सभी थानों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed