{"_id":"62701d1421401054a2001b58","slug":"crime-dm-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6945870105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के नाम से मांगे रुपये, एसडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के नाम से मांगे रुपये, एसडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एडीएम ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि किसी ने डीएम की फोटो व उनका सीयूजी नंबर दर्शाकर अधिकारियों के नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल कर रुपये मांगे। उन्होंने फोन कॉल कर रुपये मांगने की भी बात कही है।
एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति ने दी तहरीर में बताया कि मोबाइन नंबर 8870167510 से व्हाट्सऐप पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की फोटो लगाकर 29 अप्रैल को कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की गई।
इसके अलावा मोबाइल नंबर धारक ने ऑडियो कॉल करके भी अधिकारियों से बातचीत कर गुमराह किया। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर कमलेश कुमार यादव को दी गई है।
इस मामले में अधिशाषी अभियंता (नलकूप) अनिल सिंह पहले ही अज्ञात के खिलाफ डीएम की फोटो लगाकर व्हाट्सऐप पर मैसेज व कॉल करके रुपये की मांग करने का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। सर्विलांस टीम नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी करने में जुटी है।