फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,cbi,farrukhabad news,baba virendra dev

वीरेंद्र देव के मुख्यालय पर सतर्कता बढ़ी

Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,cbi,farrukhabad news,baba virendra dev
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल स्थित मुख्यालय और फर्रुखाबाद शहर के आश्रम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीबीआई की ओर से फरार बाबा पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। बुधवार को आश्रम के अंदर हलचल रही तो बाहर सन्नाटा फैला रहा।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना विजय विहार में चार वर्ष पूर्व दर्ज दुष्कर्म व अपहरण के तीन मामलों में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित फरार है। सीबीआई ने बाबा की गिरफ्तारी पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में बाबा के आश्रमों में महिलाओं व बच्चों को बंधक बनाकर रखे जाने की दायर याचिका पर मंगलवार को पीठ ने आईपीएस अधिकारी रहीं किरण बेदी की अगुवाई में समिति गठित कर दी और आश्रम की आंतरिक व्यवस्था के साथ महिलाओं व बच्चों के रखरखाव की जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली के आश्रम में शुरू हुई न्यायिक जांच के बाद बाबा के कंपिल मुख्यालय में भी हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में रह रही महिलाओं व अन्य लोगों से संबंधित रिकार्ड को दुरुस्त किया जा रहा है। जबकि आश्रम के बाहर सन्नाटा रहा। गौरतलब है देश भर में बाबा के सैकड़ों आश्रम हैं। इन आश्रमों में विदेशी लोगों का भी आना जाना रहता है।
यौन शोषण के आरोप के बाद चर्चा में आए थे बाबा
वर्ष 1998 में कंपिल के गंगा रोड स्थित दड़वेनुमा आश्रम में कोलकाता की युवती को बंधक बनाकर यौन शोषण के आरोप के बाद बाबा व उसका आश्रम चर्चा में आया था। बिजली चोरी के मामले में पहली बार बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बाबा के खिलाफ दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हुए।
फर्रुखाबाद के आश्रम में मिले थे 27 नाबालिग
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों में महिलाओं के साथ बच्चों को बंधक बनाकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं। वर्ष 2011 में बांदा से अपहृत किशोरी को लेकर फर्रुखाबाद शहर के सिकत्तरबाग स्थित आश्रम चर्चा में आया था।

इसके वाद मिर्जापुर से अपहृत दो सहेलियों को लेकर आश्रम चर्चा में रहा। सहेलियों की तलाश में पुलिस जब आश्रम में घुसी तो वहां 66 लोग मिले। इनमें 27 किशोरियां व बच्चे थे। लोगों ने आश्रम की गतिविधियों को संदिग्ध बताकर महिलाओं व बच्चों के उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed