फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court,saja,farrukhabad news,aajiwan karawas

अपहरण कर हत्या में आजीवन कारावास

Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
court,saja,farrukhabad news,aajiwan karawas
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को छिपाने के मुकदमे में एक आरोपी को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 25 हजार रुपये जुर्माना किया है। दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला निवासी भूप सिंह के पुत्र सत्यवीर को दो जनवरी 1999 को गांव लखनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह, वीरपाल और गजेंद्र मुकदमे की तारीख के लिए घर से बुला ले गए थे। सत्यवीर घर नहीं लौट तो परिजन तलाश करने लगे। धर्मेंद्र सिंह व अन्य आरोपियों ने भी सत्यवीर के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

भूप सिंह ने धर्मेंद्र सिंह, वीरपाल व गजेंद्र के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 दिन बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर जहानगंज क्षेत्र में बहोरिकपुर स्थित काली नदी के पास गड्ढे से सत्यवीर की चप्पल और शॉल बरामद की। इसकी शिनाख्त सत्यवीर के चाचा जयवीर ने की थी। शव बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरनाथ सिंह, केके पांडेय, संजीव पाल ने दलीलें पेश कीं।

सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी वीरपाल व गजेंद्र को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। आरोपी धर्मेंद्र को हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने के जुर्म में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed