फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court

दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद

Thu, 28 Nov 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
court
फर्रुखाबाद। जिला जज सुभाष चंद ने दहेज हत्या के मुकदमे के चार आरोपियों में से एक आरोपी पति को दोषी करार दिया। कोर्ट ने पति को दस साल की सजा सुनाई है। बीस हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है। तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में मुकदमे से दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना ककवन के गांव रहीमपुर निवासी रामऔतार ने पुत्री मधु की शादी 1 मई 2012 को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये, सोने की चेन व भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले मधु को प्रताड़ित करने लगे। 29 जून 2014 को ससुराल वालों ने विवाहिता के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसको लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मधु के पिता रामऔतार ने पति अनिल कुमार, जेठ विजय कुमार, जेठानी विमला व ननद शालू के खिलाफ कमालगंज थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व जिला शासकीय अधिवक्ता सुदेश प्रताप सिंह ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर जिला जज ने आरोपी पति अनिल कुमार को दहेज हत्या के जुर्म में दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है। आरोपी जेठ, जेठानी व ननद को साक्ष्य के अभाव में मुकदमे से दोषमुक्त कर दिया है। अनिल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed