फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   court,farrukhabad news,court decision

अपराध शाखा के डीआईजी समेत छह पुलिस कर्मी दोषमुक्त

Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
court,farrukhabad news,court decision
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एससी-एसटी के न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता प्रथम ने 22 साल पुराने मारपीट व एससी-एसटी के मुकदमे में मंगलवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी अपराध शाखा लखनऊ के डीआईजी, ललितपुर में तैनात इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों व एक सेवानिवृत्त कर्मी को दोषमुक्त किया है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीशमबाग निवासी अजय कुमार ने तत्कालीन सीओ सिटी रहे बस्ती जिले के गांव नाथपुर निवासी डीपीएन पांडेय उर्फ देवेंद्र प्रताप नारायन पांडेय, फिरोजाबाद जिले के थाना नारकी के गांव हुसैनपुर निवासी सिपाही दृगपाल सिंह, फतेहपुर के थाना खकदैरा के गांव जहांगीरपुर नगर निवासी दरोगा इमरान खान, इटावा के थाना बकेवर के गांव नगला दुजु निवासी सिपाही जेडी सिंह उर्फ जमादार सिंह यादव, मैनपुरी के थाना घिरौर के गांव ओये निवासी सिपाही रामवीर सिंह व फिरोजाबाद के थाना जसराना के मिलावली निवासी सिपाही कमल किशोर यादव के खिलाफ वर्ष 2001 में परिवाद दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप था कि पड़ोस की महिला से उसका विवाद चल रहा था। महिला का पति पुलिस विभाग में है, जिसके कहने पर 31 मई 2001 को सीओ सिटी डीपीएन पांडेय ने पुलिस कर्मियों से उसको पकड़वा लिया। कार्यालय में बुलाकर जाति सूचक गाली दीं और मारपीट की। आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओें में सीओ ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दायर परिवाद में पीड़ित और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों को कोर्ट में तलब किया गया। इनके खिलाफ मुकदमा चला। आरोपी पुलिस कर्मियों के वकील विजय कुमार शर्मा व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। साक्ष्य के अभाव में आरोप साबित न होने पर न्यायाधीश ने सभी पुलिस कर्मियों को मुकदमे में दोषमुक्त कर दिया है।

डीपीएन पांडेय उर्फ देवेंद्र प्रताप नारायन पांडेय इस समय अपराध शाखा लखनऊ में डीआईजी हैं। इमरान खान इंस्पेक्टर हो गए हैं, वह पुलिस लाइन ललितपुर में तैनात हैं। सिपाही कमल किशोर यादव हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद में तैनात हैं। सिपाही जेडी सिंह यादव कानपुर नगर के थाना महाराजपुर में ड्राइवर हैं और सिपाही रामवीर सिंह सहारनपुर जिले की पुलिस लाइन में तैनात हैं। सिपाही दृगपाल सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed