{"_id":"67379a7ac91f7d66730da234","slug":"couple-kept-sleeping-thieves-took-away-goods-worth-ten-lakhs-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-117651-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सोते रहे दंपती, दस लाख का माल समेट ले गए चोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सोते रहे दंपती, दस लाख का माल समेट ले गए चोरे
विज्ञापन
कमालगंज। छत से कूदकर घर में घुसे चोरों ने बक्से से जेवर व नगदी सहित करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय दंपती दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर सामान बिखरा देख जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव कैंटाह निवासी शिवराज सिंह बुधवार रात पत्नी के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। किसी समय छत से कूदकर चोर घर में घुस आए।
चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, चेन, दो जोड़ी चूड़ियां, बेंदा, तीन नाक की बाली, बेसर, दो जोड़ी झुमकी, पांच अंगूठी, हाय, कमर कंधनी, तीन जोड़ी चांदी की पायलें, खडुआ व चार लाख रुपये नगद पार कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह जब शिवराज सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। पीड़ित शिवराज ने खुदागंज चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर शुक्रवार सुबह शिवराज परिजनों के साथ थाने पहुंचा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि वह श्रृंगीरामपुर गंगा स्नान ड्यूटी पर हैं। उन्हें घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।