{"_id":"65e22137f6f4f223810a0d84","slug":"councilors-protested-against-putting-report-on-birth-death-certificate-form-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108880-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रपत्र पर सभासदों ने रिपोर्ट लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रपत्र पर सभासदों ने रिपोर्ट लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के प्रपत्र पर रिपोर्ट लगाने के संबंध में सभासदों ने विरोध कर अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके आशुलिपिक को सौंप दिया।
नगर पालिका कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सफाई नायक प्रपत्रों व गवाह का सत्यापन कर रिपोर्ट लगाते थे। फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दो कर्मचारी मुकदमे में फंस गए। अधिशासी अधिकारी ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का अलग प्रपत्र तैयार कर सभासदों की रिपोर्ट लगवाने का आदेश पारित कर दिया।
सभासद एसोसिएशन ने अधिशासी अधिकारी के मनमाने रवैये का विरोध किया। शुक्रवार को सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके आशुलिपिक मुकेश को सौंपा। इसमें बताया कि मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र में गवाह व आवेदक के परिजन की मौत की तिथि का सभासद सत्यापन नहीं कर सकते हैं। पूरे प्रदेश में नगर पालिका के कर्मचारी ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में आवेदक की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र व प्रपत्र का सत्यापन करते हैं। जो व्यवस्था लागू की गई है उससे जनमानस में रोष है। सभासदों की रिपोर्ट को लगाने की व्यवस्था को तत्काल बंद कर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। इस दौरान प्रदेश मंत्री अतुल शंकर दुबे, पूनम देवी, संत कुमार, विजय अनुरागी आदि लोग मौजूद रहे।