फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona spreads its legs, rules are not being followed

Farrukhabad News: कोरोना ने पांव पसारे, नहीं हो रहा नियमों का पालन

Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corona spreads its legs, rules are not being followed
फर्रुखाबाद। संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन से अलर्ट जारी होने के बावजूद जनपद में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। एक पखवारे से शुरू हुए संक्रमण ने जिले में पांव पसार दिए हैं। शनिवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें पुलिस लाइन का एक सिपाही व एक महिला आरक्षी, नेकपुर चौरासी निवासी युवक व आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़ शामिल है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, ट्रेसिंग करने के दौरान रैपिड रिस्पांस टीम शहर कोतवाली में जांच करने पहुंची। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में छह पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि सिविल अस्पताल लिंजीगंज की ओपीडी में जांच के दौरान चार मरीज कोरोना की चपेट में पाए गए। इससे एक दिन में 14 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पखवारे में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 76 वर्षीय वृद्ध का लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। 10 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। जांच में वृद्ध भी कोरोना संक्रमित मिला था। इससे अब कोरोना से एक मौत की भी संख्या बढ़ गई। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। अब जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन....

सभी अस्पतालों में जांचे बढ़ाई गई हैं। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। 70 वर्षीय वृद्ध का काफी दिनों से उपचार चल रहा था। हायर सेंटर पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। -डॉ. अवनींद्र कुमार, सीएमओ।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed