फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना से 6 की मौत, डॉक्टर व 9 बंदी सहित 77 संक्रमित

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में एक डॉक्टर व जिला जेल के नौ बंदी समेत77 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 9688 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 8502 लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके है। 140 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 1047 हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला जेल की दो महिला सहित नौ बंदी, सीएचसी कायमगंज के डॉ. संदीप यादव, फतेहगढ़ की कुटरा कालोनी निवासी महिला, मोहल्ला जाफरी निवासी वृद्ध, आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़ व युवक सहित शहर व बढ़पुर क्षेत्र में 42 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के नौ, कमालगंज के छह, मोहम्मदाबाद के पांच, नवाबगंज की महिला, राजेपुर क्षेत्र के नौ व शमसाबाद के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं, भोलपुर की मस्जिद वाली गली निवासी महिला(53) की सैफई में, कायमगंज के गांव समैचीपुर निवासी महिला(41) की मिलेट्री हास्पिटल फतेहगढ़ व गांव सरह निवासी युवक की लखनऊ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कोरोना संक्रमित फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी महिला, बढ़नामऊ निवासी युवक व गांव सरह निवासी युवक की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed