फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corn is healing the wounds of potato farmers

आलू किसानों के जख्मों पर मरहम लगा रही मक्का

Fri, 11 Oct 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Corn is healing the wounds of potato farmers
मंडी में मक्का तौलते पल्लेदार। - फोटो : FARRUKHABAD
आलू में घाटा झेल रहे किसानों को मक्का की फसल कुछ राहत दे रही है। पहले गर्मी में होने वाली मक्का की फसल में किसानों को बेहतर भाव मिला। अब बारिश की मक्का की आमद कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुरू हो गई है। इससे मक्का का भाव 150 रुपये क्विंटल गिर गया है। इसके बावजूद अभी भी गेहूं से मक्का का रेट अधिक है।
विज्ञापन

बरसात वाली मक्का का भाव इस समय 1750 से 1950 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।10 दिन पूर्व तक जब नई मक्का नहीं आई थी तब बेहतर गुणवत्ता वाली मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल था। गर्मी वाली मक्का 2200 रुपये तक काफी दिन बिकती रही।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों की मक्का खरीदकर व्यापारी गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व महाराष्ट्र की मंडियों में भेज रहे हैं। इस समय गेहूं 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। इस तरह अभी भी मक्का का भाव गेहूं से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती संघ के अध्यक्ष संजय कमल का कहना है कि पिछले दिनों बारिश के कारण इस मौसम की मक्का की आमद देर से मंडी में हुई है। उनका कहना है कि आलू में घाटा झेल रहे किसानों को मक्का ने काफी राहत दी है। इसके चलते मक्का का रकबा जनपद में बढ़ा है।
स्थापना के बाद कई वर्षों तक घाटे में रही मंडी समिति की आमदनी इस समय 2 करोड़ रुपये सालाना पहुंच गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज में इस समय 34 गल्ला आढ़तें हैं। 1990 के दशक में संचालित मंडी समिति में पहले केवल तीन आढ़तें थीं। मक्का की देश भर में मांग बढ़ने से गल्ला आढ़तें बढ़ती गईं। आमदनी भी साल दर साल बढ़ रही है।

2017-18 में मंडी की आय का लक्ष्य 1.25 करोड़ था, जबकि आय 1.40 करोड़ हुई। वहीं 2018-19 में 1.68 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 1.80 करोड़ आमदनी हुई। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2.19 करोड़ आय के लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल से सितंबर तक छह माह में 1 करोड़ 10 लाख 94 हजार आमदनी हो चुकी है। सचिव रामप्रकाश दुबे का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य आसानी से पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed