फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coolers need treatment, patients are in distress

Farrukhabad News: कूलरों को इलाज की दरकार, मरीज बेहाल

Thu, 16 May 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Coolers need treatment, patients are in distress
फर्रुखाबाद। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर सुविधा देने के दावे भले ही किए जा रहे हों, मगर सच यह है कि कूलरों को भी इलाज की दरकार है। बढ़ते तापमान व फोम के गद्दों से निकलती गर्मी में मरीज बेहाल हैं। हाथ के पंखों से मरीज और तीमारदार समय काट रहे हैं, जबकि पुराने कूलर वार्डों के सामने गैलरी और नए स्टोर रूम की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधाओं के लिए शासन से मोटी रकम उपलब्ध कराई जाती है, मगर इसका कितना सदुपयोग होता है, इसका व्यवस्थाओं से पता चलता है। तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। वार्डों में लगे पंखों की स्पीड काफी कम है। बेड के फोम वाले गद्दे भी आग उगलते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन कूलर की सुविधा भी मरीजों को नहीं दे सका।
विज्ञापन

पिछली साल खरीदे 10 कूलर मरम्मत के अभाव में आठ दिन से गैलरी में रखे हैं। अभी तक इन्हें चालू नहीं किया जा सका है। यही नहीं छह दिन पहले अस्पताल प्रशासन ने प्लास्टिक के 10 नए बड़े कूलर भी खरीद लिए। उन्हें स्टोर में रखवा दिया गया है। जबकि वार्डों में भर्ती मरीज रात-दिन गर्मी में परेशान होने को मजबूर हैं। आर्थो वार्ड में भर्ती हड्डी रोगी करवट भी नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा गद्दों से निकल रही गर्मी से बेहाल हैं। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुराने कूलरों में मरम्मत का काम अधिक है। शीघ्र ही उन्हें सही करवाकर लगवा देंगे। नए कूलरों के लिए सूची तैयार करवा रहे हैं। मरीजों को अधिक आराम मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।
---------
धूम्रपान करने वाले 18 लोगों से 550 रुपये जुर्माना
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रभारी अमित सिसौदिया की अगुवाई में गार्डों और अन्य सहयोगी कर्मियों को लेकर तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 तीमारदार तंबाकू खाते अस्पताल में मिले। इन लोगों से 550 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि अस्पताल परिसर पूरी तरह से तंबाकू मुक्त है। यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा।

----------
फोटो-22, मरीज को देखते सीएमएस
फल वितरण करते मिली शिकायत, सीएमएस को लाए भाकियू नेता
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनिटन (टिकैत) गुट के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ता लोहिया जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने पहुंचे। इमरजेंसी में फल बांटने के बाद जब कार्यकर्ता प्रथम तल के वार्डों में पहुंचे, तो रिक्शा पलटने से बाद घायल अवस्था में भर्ती हैवतपुर गड़िया कांशीराम कालोनी निवासी अशरफ की पत्नी रुबीना ने सही इलाज न मिलने की शिकायत की। इस पर कार्यकर्ता सीएमएस के दफ्तर में जा पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ अशरफ के पास पहुंचे सीएमएस ने मरीजों का हालचाल जाना और हर संभव इलाज का भरोसा दिया। (संवाद)
--------------

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed