फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Controversy with the bullion merchant who came to sell fake ring

Farrukhabad News: नकली अंगूठी बेचने आए युवक का सराफा व्यापारी से विवाद

Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy with the bullion merchant who came to sell fake ring
कमालगंज। नकली अंगूठी को सोने की बताकर दुकान पर बेचने पहुंचे युवक का सराफा व्यापारी से विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

कस्बे के चौराहे पर स्थित संजय गुप्ता की सराफा दुकान पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी एक युवक पहुंचा। युवक ने संजय से कहा कि वह सोने की अंगूठी बेचने आया है। संजय ने जब अंगूठी देखी तो वह नकली थी। इस पर दुकानदार ने युवक को अंगूठी वापस कर कहा कि वह पीतल की है। इस पर युवक भड़क गया और दुकानदार से गाली-गलौज करने लगा। विवाद होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक ने बताया की वह मामा के घर आया है। कस्बा प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed