फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contenders angry as soon as Surbhi joins BJP

सुरभि के भाजपा में शामिल होते ही दावेदार खफा

Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Contenders angry as soon as Surbhi joins BJP
भाजपा शामिल होने के बाद सुरभि गंगवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भाजपा विधायक की प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रहीं सुरभि गंगवार ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनको भाजपा से टिकट मिलने की संभावना को देेखते हुए विधायक सहित अन्य दावेदारों में आक्रोश पनपने लगा है। आरक्षित सीट को पिछड़ा वर्ग के खाते में दिए जाने के भी आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन

कायमगंज विधानसभा सीट (सुरक्षित) से वर्ष 2017 में सुरभि गंगवार ने सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा के अमर सिंह खटिक ने उन्हें 36 हजार से अधिक वोटों से हराया था। उस दौरान अमर सिंह खटिक को एक लाख 16 हजार 700 वोट मिले थे, जबकि सुरभि गंगवार तकरीबन 80 हजार वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में सुरभि गंगवार सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। इससे कायमगंज आरक्षित सीट से टिकट के दावेदारों में खासी नाराजगी है। उन्हें सुरभि गंगवार को भाजपा से टिकट मिलने का डर सता रहा है। कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने सीट के अन्य दावेदारों के साथ एक स्थान पर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि जिले में कायमगंज सीट ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट को भी योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के खाते में दिया जा रहा है। यह पार्टी का निर्णय ठीक नहीं है। यदि उनकी उम्र 74 से अधिक है तो इस सीट से 15 अन्य दावेदार भी तो हैं। जो अब तक पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं, उन्हें भी टिकट दिया जा सकता है।

उन्होंने मोबाइल से पास में बैठे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व टिकट के दावेदार ऋषिपाल सिसोदिया, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक से बात कराई। उन्होंने भी सुरभि गंगवार को भाजपा से टिकट मिलने की संभावना पर आपत्ति जताई। कहा कि इसमें पार्टी घाटे में रहेगी। वे लोग पार्टी के साथ तो रहेंगे, लेकिन प्रत्याशी जिताने की कोई गारंटी नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed