फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Conspiracy to overturn train to earn fame

Farrukhabad News: नाम कमाने के लिए ट्रेन पलटाने की रची साजिश

Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to overturn train to earn fame
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तीन दिन पूर्व भटासा स्टेशन के पास पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन पलटकर मशहूर होना चाहते थे। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर भटासा स्टेशन के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के सामने लकड़ी का लट्ठा डालकर उसको बेपटरी करने की साजिश की गई थी। चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था। इस मामले में एक मुकदमा आरपीएफ थाना और दूसरा कोतवाली कायमगंज में दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सीओ जयसिंह परिहार व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने घटना में खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गांव अरियारा निवासी भाकियू (लोक शक्ति) नेता कमलेश कुमार के पुत्र देव सिंह व उसके गांव के ही साथी मोहन कुमार उर्फ मोंटी कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने खुद की गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे रात करीब 10 बजे खेत पर पहुंचे। खेत के आसपास कोई नहीं था। मौका पाकर दोनों ने प्रमोद के खेत में लगी आम लकड़ी में से एक लट्ठा ट्रेन पलटाने के मकसद से पटरी पर रख दिया। ट्रेन पलटाकर वे दोनों ख्याति पाना चाहते थे, मगर ट्रेन पलट नहीं सकी। डर की वजह से दोनों युवक दिल्ली जाने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed