{"_id":"64da72c9301f2213ab0dfb87","slug":"consideration-of-proposals-worth-289-crores-in-the-area-panchayat-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1829-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत में 2.89 करोड़ के प्रस्तावों पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत में 2.89 करोड़ के प्रस्तावों पर विचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। ब्लाक कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में दो करोड़ 89 लाख के प्रस्तावों पर विचार हुआ। इस मौके पर सांसद ने कहा कि विकास कार्य कागजों में ही दिखाई न दें बल्कि जमीनी स्तर पर विकास दिखाई दे। ब्लाक प्रमुख पति ने व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की मांग रखी।
सात माह बाद आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवशेष बजट दो करोड़ 89 लाख से होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर विचार हुआ। जिसमें नाला, खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलाकिंग आदि शामिल हैं। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जिन पंचायतों में मनरेगा में अधिक पैसा दिया गया उनके कामों का सत्यापन हो। जलभराव व खराब स्थिति वाले गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जहानगंज, कमालपुर व अन्य गांव में काम कराए जाएं। ब्लाक प्रमुख पति व बीडीसी शीलचंद्र राजपूत ने मनरेगा में भेदभाव दूर किए जाने की बात रखते हुए स्थानांतरित ब्लाक मिशन प्रबंधक को कार्यमुक्त न किए जाने का मामला उठाया। समूहों में बाहरी लोगों की घुसपैठ रोकने को कहा। आरोप लगाया कि आधार के लिए महिला से एक हजार रुपए ले लिए गए। वृद्धा पेंशन के एक हजार फार्म लंबित हैं।
विज्ञापन
बीईओ सुरेश चंद्र ने कहा खातों में पैसा पहुंचने के बावजूद अभिभावक यूनिफॉर्म नहीं सिला रहे, उन्हें प्रेरित किया जाए। ब्लाक प्रमुख शकुंतला राजपूत ने कहा कि सभी काम समय पर हों। संचालन आलोक दुबे ने किया। अवर अभियंता अशोक कुमार, सुभाषचंद्र, गौरव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल कुमार आदि भी रहे। बैठक के बाद भी प्रस्ताव देने की होड़ रही।